फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   405 candidates took admission in ITI

Rampur News: आईटीआई में 405 अभ्यर्थियों ने लिया दाखिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
405 candidates took admission in ITI
रामपुर। आईटीआई में प्रवेश के लिए तीसरी सूची के दाखिले पूरे हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को अंतिम दिन 30 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया है। आईटीआई में अब तक 405 अभ्यर्थी विभिन्न ट्रेड़ों में दाखिला पा चुके हैं।
विज्ञापन

शहर में किला के पास स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण में 14 ट्रेड संचालित हैं। इन ट्रेडों में 448 सीटें हैं। इन दिनों यहां प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। पूर्व में आई दो सूचियों में यहां 320 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश लिया था। सीटें रिक्त रहने पर शासन ने 20 अगस्त की रात 12 बजे से 22 अगस्त की रात 12 बजे तक आवेदन मांगे थे। कहा था जो सीटें रिक्त रह गईं है अभ्यर्थी उनके सापेक्ष आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद शासन से प्रवेश के लिए आईटीआई में तीसरी सूची जारी की, जिसमें 90 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया था। इनमें से 85 ने दाखिला ले लिया है। प्राचार्य मोहम्मद आसिफ ने बताया कि तीसरे चरण की प्रक्रिया को मिलाकर अब तक 405 सीटों को भरा जा चुका है। रिक्त सीटाें को भरने के लिए चौथी सूची जारी की जाएगी। इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन


आईटीआई में कुल संचालित ट्रेंड -14
तीसरी सूची में चयनित -30
कुल सीटेंस -448
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed