फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   35 thousand students benifited from smart phone and tablet

स्मार्टफोन-टेबलेट के लिए जिले में करीब 35 हजार छात्र-छात्राएं दावेदार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
35 thousand students benifited from smart phone and tablet
रामपुर। सरकार ने स्नातक-परास्नातक छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन और तकनीकी छात्र-छात्राओं को टैबलेट देने का एलान किया है। इसके लिए जिले में छात्र-छात्राओं का डेटा जुटाना शुरू कर दिया गया है। जिले में करीब 35 हजार छात्र-छात्राएं तकनीकी, स्नातक-परास्नातक की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जो इस योजना से लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

हालांकि अभी सरकार की ओर से इस संबंध में पात्रता संबंधी व अन्य मानकों पर विस्तृत दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। लेकिन, कालेजों में छात्र-छात्राओं की संख्या जुटानी शुरू कर दी गई है। जिले में निजी व सरकारी डिग्री कालेजों में करीब तीस हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। जिनमें से 16660 छात्र-छात्राओं का डेटा जुटाया जा चुका है। इसके साथ ही तीन सरकारी व चार निजी पॉलिटेक्निक कालेजों में 2190 छात्र-छात्राएं और पांच सरकारी व तीन निजी आईटीआई कालेजों में 1708 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। अब इनमें से कितने छात्र-छात्राओं को पहले चरण में स्मार्टफोन और टैबलेट मिलते हैं ये तो शासन स्तर पर तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed