फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   3300 students will take scholarship exam on 5th November

Rampur News: पांच नवंबर को 3300 छात्र-छात्राएं देंगे छात्रवृत्ति परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
3300 students will take scholarship exam on 5th November
रामपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा जिले में पांच नवंबर को होगी। परीक्षा में 3300 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा में सफल बच्चों को कक्षा नौ से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये के हिसाब से 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा के लिए जिले से इस बार रिकॉर्ड 3300 आवेदन हुए हैं। कक्षा आठ में अध्ययनरत बच्चों से आवेदन मांगे गए थे। जिले में इस परीक्षा के लिए 133 सीटें निर्धारित हैं, यानी परीक्षा में शामिल होने जा रहे 3300 बच्चों में से 133 बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। ऐसे में परीक्षा पास करने को लेकर कड़ी स्पर्धा देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन

फिलहाल शिक्षा विभाग परीक्षा की तैयारी में जुटा हुआ है। जिले में यह परीक्षा पांच नवंबर को कराई जाएगी। इसके लिए 30 अक्तूबर तक केंद्रों का निर्धारण कर दिया जाएगा। बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा को पास करने वाले विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12वीं तक लगातार चार वर्षों तक एक हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से कुल 48 हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed