{"_id":"5cbcb7d1bdec2214183557da","slug":"31555871697-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्रचार थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव प्रचार थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार थम गया। अब कोई भी प्रत्याशी प्रचार या जनसभा नहीं कर सकेगा। वहीं, प्रचार थमने के साथ ही सोमवार को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। इसके लिए अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रवार पंडाल लगाए गए हैं, जहां पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री मिलेगी। अपना सामान लेने के बाद पार्टियां अपने अपने बूथों पर निकल जाएंगी।
लोकसभा चुनाव के लिए रामपुर संसदीय सीट पर 23 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए 22 अप्रैल को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। लिहाजा, चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन था। ऐसे में सभी दलों की ओर से प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी गई है। सपा, कांग्रेस, भाजपा समेत निर्दलीय प्रत्याशी अपने पक्ष में रोड शो, जनसभाएं कर मतदाताओं को रिझाने की कोशिश की। शाम को पांच बजे से जिले में चुनाव प्रचार पूरी तरह से बंद हो गया। इसके साथ ही प्रशासन की ओर से तैनात किए गए मजिस्ट्रेट एक्टिव हो गए हैं। वहीं, अब प्रशासन की ओर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जाएगी। सोमवार यानी 22 अप्रैल को मंडी समिति से 1102 मतदान केंद्रों के 1946 बूथों पर पार्टियां रवाना होंगी। सुबह सवा आठ बजे से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरु हो जाएगी। इसके लिए विधानसभा क्षेत्रवार पंडाल लगाए गए हैं। पोलिंग पार्टियों के लिए अलग-अलग कलर कोड के वाहनों को लगाया गया है, ताकि पार्टियों को वाहन ढूंढने में किसी भी तरह की परेशानी न हो।