फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ससुराल में फायरिंग करने वाला सिपाही निलंबित

ससुराल में फायरिंग करने वाला सिपाही निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
ससुराल में फायरिंग करने वाला सिपाही  निलंबित

विज्ञापन
रामपुर। मुरादाबाद में अपनी ससुुराल में जाकर फायरिंग करने वाले सिपाही को एसपी ने तत्काल प्रभाव सेे निलंबित कर दिया है। मुुुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आदर्श कालोनी निवासी बृजपाल सिंह हेंड कांस्टेबिल से सेवानिवृत हो चुुके हैं। उन्होंने अपनी बेटी की मुरादाबाद के रहने वाले राजदीप से की थी। राजदीप सिपाही के पद पर तैनात है, उसकी तैनाती पुलिस लाईन में है। बृजपाल का आरोप था कि उनका दामाद आए दिन शराब के नशे में उनकी बेटी के साथ मारपीट किया करता था। वह काफी परेशान हो जाने के बाद अपने मायके में रह रही थी। सोमवार रात को राजदीप अपनी ससुुुराल पहुंच गया था। जहां किसी बात को लेकर हुए विवाद में सिपाही ने तमंचे से फायर कर दिया था। पुलिस को आता देखकर सिपाही मौके से फरार हो गया था। इस मामले में थाने में तहरीर दे दी थी। जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज हो गई थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी शिवहरि मीना ने उसको तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed