{"_id":"5c0ac571bdec2241a73a7adf","slug":"31544209777-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी फार्मासिस्टों ने दो घंटे तक किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी फार्मासिस्टों ने दो घंटे तक किया कार्य बहिष्कार
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का विरोध प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को प्रदेश भर के फार्मेसिस्टों ने दो घंटे तक काम रोक कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान दवा लेने से लेकर वार्ड तक के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर फार्मासिस्ट अपनी वेतन विसंगति दूर करने, पदों के सृजन, मानक संशोधन, पदों का पुनर्गठन सहित 14 सूत्रीय मांगों के समर्थन में तीन दिसंबर से आंदोलनरत हैं। तीन दिसंबर से फार्मासिस्ट काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे थे। लेकिन अब कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। शुक्रवार को भी फार्मासिस्ट दो घंटे की स्वास्थ्य सेवाएं बंद करके विरोध प्रदर्शन में चले गए। इस मौके पर जिला महामंत्री हरीश धोनी ने कहा कि फार्मेसिस्टों द्वारा लोगों को सुविधाएं दी जा रही हैं। लेकिन इसके बाद भी सरकार उनकी मांगों को नहीं मान रही है। यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर आर के कांडपाल, शकील अहमद, आरके पांडेय, पीएन सिंह, हेम आर्य, दीपक त्यागी, दानिश कमाल, राजेश सकलानी, मनीष आदि मौजूद रहे। इन दो घंटों में मरीजों को काफी परेशानी हुई।