{"_id":"5b1438694f1c1ba66e8b60a3","slug":"31528051817-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरान ए पाक पढ़ने और सुनने से रूह को मिलती है ताजगी और सुकून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरान ए पाक पढ़ने और सुनने से रूह को मिलती है ताजगी और सुकून
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
कुरान ए पाक पढ़ने और सुनने से रूह को मिलती है ताजगी और सुकून
रामपुर।
शहर की कई मस्जिदों में माह ए रमजान में तारावी में कुरान मुकम्मल होने पर दुआ की गई। कुरान और रोजे की अहमियत बयां की गई। नमाजियों से अल्लाह की हिदायतों को मानने और नेक राह पर चलने के लिए कहा गया।
मोहल्ला बजरिया मुल्ला जरीफ घास वाली मस्जिद में शनिवार की रात तारावी में कुरान मुकम्मल हुआ। जिसमें हाफिज सैयद अखलद हसन ने कुरान ए पाक सुनाया और समाअत के फराइज हाफिज सैयद अशहद हसन रहे। मौलाना अंसार अहमद ने तकरीर की और इसके बाद मुल्म व कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई। तकरीर करते हुए मौलाना अंसार अहमद ने कहा कि कुरान ए पाक ऐसी किताब है, जिसको पढ़ने और सुनने से रूह को ताजगी और सुकुन मिलता है। कुरान ए पाक को मायनों से समझकर जरूर पढ़ें। कुरान पढ़ने का अमल रमजान माह के बाद भी जारी रखें। कुरान पढ़ने को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लें। मुकद्दस रमजान माह इबादतों का महीना है, जिसमें अल्लाह से माफी मांगने पर हर गुनाह माफ हो जाता है। सभी लोगों को नेक राह पर चलना चाहिए। इस दौरान सैयद फारुख हसन, सैयद फैसल हसन, मामून शाह खां, मसूद खां, सैयद खुर्शीद हसन, इरफान मियां, सलीम मियां, मुनीर हसन, शाहनवाज, असलम मियां आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही मोहल्ला थाना कुंडा स्थित मस्जिद कमाल जई में भी नमाज ए तारावी में कुरान मुकम्मल हो गया। हाफिज महफूज हुसैन शैरी ने दो पारे रोजाना तिलावत कर कुरान मुकम्मल किया जबकि समाअत के फराइज हाफिज नूरुल हसन शेरी रहे। इस मौके पर नवेद उर रहमान, परवेज खां, कलीम भाई, जुनैद उर रहमान खान, आमिर खान, जैद खान, उबैद, राशिद आदि मौजूद रहे। मोहल्ला थान टीन मस्जिद में भी कुरान मुकम्मल होने पर दुआ की गई। हाफिज मुजम्मिल, खुर्रम मियां, गुड्डू हसन, चांद खां, खुशनूद मियां, सईद मियां, बाबर मियां आदि मौजूद रहे। मौहल्ला घेर आजम खां की मस्जिद में कुरान मुकम्मल हुआ। यहां पर नमाजे तारावी में हफिज कारी शकील अहमद ने दो पारे सुनाऐ और हफिज मोहम्मद नजिम समाअत के फराइज रहे। यहां पर मर्सरत खां, जावेद अली खां, वसीम खां, मीर आलम आदि मौजूद रहे।