{"_id":"59e114164f1c1b98678b593d","slug":"31507922966-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा शुल्क मांगने पर बिजली विभाग के ठेकेदारों के खिलाफ भड़के निविदा कर्मी, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा शुल्क मांगने पर बिजली विभाग के ठेकेदारों के खिलाफ भड़के निविदा कर्मी, प्रदर्शन
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुविधा शुल्क मांगने पर भड़के बिजली कर्मी, प्रदर्शन
रामपुर। बिजली विभाग के निविदा कर्मियों ने मानदेय के बदले ठेकेदारों द्वारा सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। बाद में अधिशासी अभियंता का ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को निविदा कर्मी नवाब गेट स्थित अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। कुछ देर प्रदर्शन के बाद निविदा कर्मियों ने अधिशासी अभियंता एसके पांडेय को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि निविदा कर्मियों के ठेकेदार को विभाग से निविदा कर्मियों के मानदेय का चेक मिल गया है, लेकिन इसके बाद भी निविदा कर्मियों को छह माह के मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ठेकेदार आठ सौ रुपये प्रतिमाह सुविधा शुल्क की मांग कर रहे हैं। दिवाली का त्यौहार भी आ गया, लेकिन निविदा कर्मियों के पास पैसा नहीं है। कहा कि पांच वर्ष तक इन ठेकेदारों ने निविदा कर्मियों का आर्थिक शोषण किया और सरकार जाने के बाद भी शोषण का सिलसिला जारी है। उन्होंने मानदेय का भुगतान कराने और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में छोटेलाल, संजीव पंचशील, शाहजेब मियां, अब्दुल गफ्फार, नसीर रिजवी, इमरान आकिल, महफूज मियां, अकरम खां, मदन आदि शामिल रहे।