{"_id":"59cfe90a4f1c1bab538b518b","slug":"31506797834-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत दरोगा ने चौकी में बालिका को दबोचा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत दरोगा ने चौकी में बालिका को दबोचा, हंगामा
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत दरोगा ने चौकी में बालिका को दबोचा, हंगामा
बिलासपुर/ केमरी (रामपुर)। केमरी थाना क्षेत्र के भंवरका चौकी में तैनात एक दरोगा ने पांच साल की बालिका को बुरी नीयत से कमरे में बंधक बना लिया। सिपाहियों की नजर जब दरोगा की इस हरकत पर पड़ी, तो उन्होंने किसी तरह कमरे को खुलवाकर बालिका को मुक्त कराया। मामले की जानकारी पाकर गांव के तमाम लोग चौकी पहुंच गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ भी गांव पहुंचे, जहां पर उन्होंने आरोपी दरोगा के साथ ही सिपाहियों के भी बयान दर्ज किए। दरोगा के निलंबन और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी है। केमरी थाना क्षेत्र के भंवरका चौकी की बताई गई है। बताया जाता है कि चौकी में तैनात दरोगा तेजवीर शनिवार की दोपहर में चौकी में ही बने अपने कमरे पर था। चौकी के पास ही गांव की ही पांच साल की बालिका खेल रही थी। दरोगा ने उसे अपने पास बुला लिया और बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया गनीमत यह रही कि सिपाहियों की नजर अचानक दरोगा की इस हरकत पर पड़ गई। सिपाहियों ने तुंरत मौके पर पहुंचकर किसी तरह दरोगा के कमरे का दरवाजा खुलवाया और बालिका को बाहर निकाला। बालिका किसी तरह घर पहुंची, जहां पर उसने अपनी आपबीती बताई। मामले की जानकारी मिलते ही तमाम गांव के लोग चौकी पहुंच गए। साथ ही हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच दरोगा भी मौके से खिसक गया। घटना की जानकारी मिलते ही केमरी थानाध्यक्ष विद्याराम भी यहां पहुंचे, जहां पर उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। सीओ तेज बहादुर ने सिपाहियों के भी बयान लिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं आई है। फिलहाल, दरोगा के निलंबन की कार्रवाई करने की संस्तुति की गई है।