{"_id":"59cfe81b4f1c1ba9538b514f","slug":"31506797595-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह में बीस की जिंदगी पर लगा एड्स का ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह में बीस की जिंदगी पर लगा एड्स का ग्रहण
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग : छह माह में बीस की जिंदगी पर एड्स का ग्रहण
क्रासर
जिले में बढ़ रहे मरीज, स्वास्थ्य महकमा भी चिंतित
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर।
तमाम जागरूकता अभियान चलाए जाने के बाद भी एचआइवी जैसे जानलेवा बीमारी का डंक लोगों को मारता जा रहा है। पिछले छह माह के भीतर ही 20 लोग एड्स की गिरफ्त में आ चुके हैं, जिनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। इन सभी का इलाज कराया जा रहा है। सवाल यह उठ रहा है कि एचआइवी का यह डंक आखिर कब तक लोगों को मारता रहेगा?
एचआइवी एक जानेलवा बीमारी है। यौन संक्रमण या फिर संक्रमित सुई व ब्लड के जरिए यह रोग एक दूसरे में फैल रहा है। एचआइवी यानि एड्स की बीमारी से बचाव के लिए सेहत विभाग की ओर से लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी लोगों में जागरूकता की कमी अभी भी बनी हुई है। जागरूकता के लिए सेहत विभाग की ओर से जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है और गांव से लेकर शहर में भी जागरूकता चलाई जा रही है। इसके बाद भी एड्स रोग से बचाव को लेकर लोग जागरूक होते नहीं दिख रहे हैं। यही वजह है कि हर साल एड्स रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकारी आंकड़ों पर ही गौर किया जाए तो वर्ष 2016 में 24 एड्स रोगी सामने आए, जिनका इलाज हायर सेंटर में कराया गया है, जबकि पिछले छह माह के भीतर ही 20 लोगों में एड्स के लक्षण पाए गए हैं। यानि अभी छह माह का वक्त अभी बाकी है और अभी कितने और रोगी सामने आएंगे यह कहना मुश्किल होगा लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि पिछले सालों के मुकाबले लगातार एड्स रोगी सामने आ रहे हैं। लगातार लोगों पर एड्स का ग्रहण लगने से सेहत महकमा भी चिंतित हैं।
दिल्ली, मुंबई के साथ विदेशों से भी ला रहे एड्स का तोहफा
रामपुर। एड्स का डंक रामपुर से कम बल्कि दिल्ली, मुंबई के साथ ही देश के बड़े शहरों के साथ विदेशों से होकर रामपुर पहुंच रहा है। रामपुर से तमाम लोग खाड़ी देशों की यात्रा पर जाते हैं और वहां से तमाम लोग ऐसे हैं जो इस तरह बीमारी लेकर साथ में आ रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली, मुंबई, कलकत्ता जाने वाले लोगों खासतौर से ड्राइवर, मजदूर पेशा तमाम व्यक्ति अपने कारोबार के सिलसिले में जाते हैं और बदले में एड्स का तोहफा लेकर आ जाते हैं। सूत्रों की मानें तो ज्यादातर लोग यौन संक्रमण के चलते एड्स का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
महिलाएं भी हो रही एड्स का शिकार
रामपुर। महिलाओं में भी एड्स का संक्रमण लगातार फैल रहा है। महिलाओं में एड्स कहां से फैल रहा है यह भी संक्रमण की ही देन है। डाक्टरों की मानें तो यौन संक्रमण की वजह से ही महिलाएं भी इस रोग का शिकार हो रही हैं।
एड्स के फैलते कहर पर नजर
2015-----------20
2016-----------24
2017-----------20
जागरूकता के लिए चलाए जा रहे अभियान
रामपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके शर्मा का कहना है कि एड्स का इलाज बचाव ही होता है। लोगों में एड्स के प्रति जागरूकता लाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। विभाग की ओर से पूरी कोशिश होती है कि लोगों को एड्स के प्रति बचाव कराया जाए।