{"_id":"59834c6e4f1c1ba5778b470d","slug":"31501777006-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब तुड़ान में बिजली के तार रूकावट, मुश्किल में चौपाल के बागवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब तुड़ान में बिजली के तार रूकावट, मुश्किल में चौपाल के बागवान
Updated Thu, 03 Aug 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
चौपाल।
उपमंडल की कई पंचायतों में बिजली के तार सेब व अन्य हरे-भरे पेड़ों से होकर गुजर रहे हैं। पेड़ों पर झूल रहे तार से बागवानों को सेब तुड़ान में मुश्किल हो रही है। लोगों के बार-बार आग्रह पर भी बिजली के तार ठीक नहीं किए जा रहे हैं। चौपाल उपमंडल की ग्राम पंचायत माटल, ननाहर, बमटा तथा पौड़िया के दर्जनों गांव में बिजली की लाइनें लोगाें के बगीचों में पेड़ों पर टंगी हैं। बरसात में करंट का खतरा अधिक रहता है।
कई जगह पर खंभे की बजाय हरे-भरे पेड़ों के सहारे बिजली तार हैं। विद्युत बोर्ड की लापरवाही के चलते क्षेत्र की जनता को हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्राम पंचायत बमटा के गांव नार, बढ़ारा, टापरी, बजरोठ, पंचायत पौड़ीया में गांव क्यारनू, डौर, रानवी तथा ग्राम पंचायत ननाहर के जबना ग्राम व धबास तथा ग्राम पंचायत माटल के खैल, कोटी, कफरौना, सीका में बिजली लाइन टहनियों पर झूल रही है। क्षेत्र के लोगों ने कई बार बिजली बोर्ड से लाइन को ठीक करने की मांग की। लेकिन कोई भी इस बारे में कुछ नहीं कर रहा है। बरसात में बिजली के तारों से करंट का खतरा बना रहता है। ग्राम पंचायत पौड़िया की प्रधान सूरजा चौहान, उप प्रधान रामलाल थोपटा, रविंद्र सिंह, दिगेंद्र मोहन शर्मा, प्रताप सिंह, रविंद्र नाथ, लायकराम नामटा, सुखराम, भोपिंद्र सिंह, प्रकाश चंद, मनसा राम, मोहन लाल थापन, रोशन लाल, अतर सिंह, भाग मल नेगी, मोहन लाल, केदार भागटा, सुरेश नेगी, मंगत राम, मोहर सिंह, बिट्टू शर्मा, शिव लाल आदि ने कहा कि बिजली बोर्ड लोगों की समस्या को नहीं सुन रहा है। उन्हाेंने सरकार से मांग की कि बिजली के तार के लिए खंभों को खड़ा किया जाए। उधर, विद्युत बोर्ड चौपाल के कार्यकारी एक्सईएन एमएल लट्ठ ने कहा कि नए खंभे लगाने के लिए ठेकेदार को टेंडर अवार्ड कर दिए। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।