फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   284 teachers resigned from their post, showed their strength by demonstrating

Rampur News: 284 शिक्षकों ने दिया संकुल पद से इस्तीफा, प्रदर्शन कर दिखाई ताकत

Tue, 16 Jul 2024 06:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 16 Jul 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
284 teachers resigned from their post, showed their strength by demonstrating
रामपुर। डिजिटलाइजेशन और ऑनलाइन हाजिरी को लेकर शिक्षकों का विरोध तेज हो गया है। एक ओर जहां जिले के 284 शिक्षकों ने संकुल पद से सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया, वहीं शिक्षकों ने आंबेडकर पार्क में एकत्र होकर धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षकों के एक संगठन ने बीएसए दफ्तर के सामने भी धरना दिया और प्रदर्शन कर बीएसए को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने संयुक्त मोर्चा बनाते हुए विरोध तेज कर दिया है। परिषदीय स्कूल के शिक्षक ऑनलाइन हाजिरी का विरोध कर रहे हैं। उनका विरोध सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को दोपहर तीन बजे बड़ी संख्या में शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले जुटे,जहां पर शिक्षकों ने धरना भी दिया। धरने के दौरान 284 संकुल शिक्षकों ने अपने इस्तीफे शिक्षक संघ को सौंपे। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कैलाश बाबू पटेल ने बताया कि बुधवार को सभी शिक्षकों के त्यागपत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर दिए जाएंगे। इस दौरान शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों कि वर्षों से लंबित मांगों व समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया। आज भी ग्रामीण क्षेत्र के दूरस्थ स्कूलों में आने जाने के लिए सुगम रास्ते नहीं हैं। बिजली नेटवर्क की व्यवस्था ठीक नहीं है। पूर्व में भी मांगों को लेकर विभाग के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जा चुका है। लेकिन आज तक कोई मांग नहीं मानी गई है, जिससे प्रदेश के शिक्षक कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कहा कि जब तक शिक्षकों की मांगे नहीं मानी जाती डिजिटलाइजेशन एवं ऑनलाइन उपस्थिति का आदेश वापस नहीं होता विरोध जारी रहेगा। धरना स्थल पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिसमें समस्याओं के निस्तारण न होने पर 29 जुलाई को महानिदेशक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन होगा। धरने को जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक डॉक्टर राजवीर सिंह, जिला अध्यक्ष कैलाश बाबू प्राथमिक शिक्षक संघ, जिला मंत्री आनंद प्रकाश गुप्ता, जिला अध्यक्ष अटेवा अवनीश गौतम, जिलाध्यक्ष विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन जगदीश पटेल, जिलाध्यक्ष पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति अभिषेक शर्मा, जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ रवेन्द्र गंगवार, जिला अध्यक्ष परि.अनु. कल्याण एसोसिएशन राजेश कुमार, हेमलता जिला अध्यक्ष यूटा, जिला अध्यक्ष उप्रमाशि मित्र संघ एनके मीणा, जिला संयोजक टीएससीटी अनुपम कुमार पटेल, जिला अध्यक्ष एससी- एसटी टीचर्स एसोसिएशन रामबहादुर गौतम, जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन जावेद मियां, अंजुम स्नेही सह संयोजक, विपेंद्र कुमार सह संयोजक, हरिद्वारी लाल ने संबोधित किया। धरने का आयोजन सचिव संयुक्त मोर्चा संयोजक मंडल डॉ. राजवीर सिंह एवं सह संयोजक अंजुम स्नेही सक्सेना के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान संचालन दिगपाल गंगवार व दिलशाद वारसी ने किया। इस मौके पर क़मर इशाक, जसवंत सिंह,निखिल सिन्हा, जयवीर सिंह प्रजापति राकेश विश्वकर्मा ,संतोष प्रसाद ,विनीत कुमार, तबस्सुम , उषा सैनी,प्रतिभा, अजीजुल हसन, रेशमा बी, नफासत अली, मीनाक्षी शर्मा, अंजुला प्रभाकर, सोनी गुप्ता,प्रीति, शिवानी सक्सेना,शांति देवी,पूनम यादव,सपना सक्सेना,नीतू,रूबी सिंह, महेंद्र हल्दिया मौजूद रहे। दूसरी ओर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री चरन सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने बीएसए दफ्तर के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बीएसए को ज्ञापन दिया। इस अवसर जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह चौहान, नरेश कुमार मीणा जिला अध्यक्ष शिक्षामित्र संघ, उमेश राठौर, सुभाष राठौर, बबीता सिंह, डॉ. सरफराज अहमद, नरेंद्र सैनी, विवेक सैनी, सुमित गंगवार, मनोज कुमार, अमितेश झा, तरूण उपाध्याय, गौरव दीप, रहमत अली, संजय सिंह, जबर सिंह, इंद्रेश कुमार, तनवीर अहमद , सईद सागर, सईदुरजफ्फर रहमानी, असदुजफ्फर रहमानी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed