फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   27 thousand farmers will get complsation

बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान के बाद 27 हजार किसानों को मिला 10.32 करोड़ रुपये मुआवजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
27 thousand farmers will get complsation
रामपुर। अक्तूबर में बाढ़-बारिश की वजह से बर्बाद हुईं किसानों की फसलों का मुआवजा देने का सिलसिला जारी है। अब तक जिले में 27 हजार किसानों को 10.32 करोड़ रुपये मुआवजे के दिए जा चुका हैं, जबकि 45 हजार से अधिक किसानों की फसलों का सर्वे किया जा चुका है। शेष किसानों को भी जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में अक्तूबर में कोसी नदी में आई बाढ़ ने तबाही मचाई थी। किसानों की हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई थी। किसानों की फसलों के नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए सर्वे कराया गया। अब तक 45 हजार से अधिक किसानों का सर्वे किया जा चुका है। जिसमें से 27 हजार किसानों को 10.32 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जा चुका है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि तहसीलों में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और लेखपालों के माध्यम से सर्वे कार्य कराए जा रहे हैं। बाढ़ एवं विषम परिस्थितियों के कारण उत्पन्न आपदा की घड़ी में किसान स्वयं को असुरक्षित महसूस न करें और उन्हें सरकार की मंशा के अनुरूप योजना का समयबद्ध तरीके से लाभ मिले, यही जिला प्रशासन का प्रयास रहता है। कोई भी पात्र किसान फसल क्षतिपूर्ति के लाभ से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी किसान का अथवा गांव में सर्वे का कार्य किन्ही कारणों से नहीं हो पाया है, तो वह संबंधित तहसील से संपर्क कर लें, ताकि नियमानुसार सर्वे कार्य कराते हुए निर्धारित पात्रता के अनुरूप उन्हें लाभ प्रदान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed