{"_id":"61f2eddd46c39f313f0c277d","slug":"26-candidate-filled-nomination-rampur-news-mbd417177092","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद आजम खां व अब्दुल्ला आजम समेत 26 प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद आजम खां व अब्दुल्ला आजम समेत 26 प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और सपा सांसद आजम खां, अब्दुल्ला आजम समेत कई पार्टियों के 26 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल कराए। कांग्रेस के एक, आम आदमी पार्टी के तीन और बहुजन समाज पार्टी के पांचों प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा कराए। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों और कुछ अन्य क्षेत्रीय दलों के उम्मीदवारों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान कलक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
समाजवादी पार्टी की ओर से रामपुर शहर विधानसभा सीट से सांसद आजम खां को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जबकि, स्वार विधानसभा क्षेत्र से अब्दुल्ला आजम, मिलक सुरक्षित सीट से विजय सिंह, बिलासपुर से अमरजीत सिंह और चमरौआ सीट से नसीर अहमद खां को प्रत्याशी बनाया गया है। सांसद आजम खां 23 माह से विभिन्न मुकदमों में सीतापुर जेल में बंद हैं। ऐसे में उन्होंने जेल से ही नामांकन पत्र दाखिल करने की अनुमति मांगी थी, जिस पर कोर्ट ने अनुमति दे दी थी। लिहाजा, गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसके लिए पहले से ही कलक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। आजम खां का नामांकन पत्र उनके प्रस्तावक आसिम राजा व ओमेंद्र चौहान ने एक-एक नामांकन पत्र का सेट दाखिल किया। इनके अलावा अब्दुल्ला आजम ने भी अपना नामांकन कराया। जबकि, उनकी मां रामपुर शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा ने भी सपा से ही नामांकन कराया है। दोनों ही मां बेटे ने शहर विधानसभा क्षेत्र से भी नामांकन दाखिल कराए हैं। चमरौआ से नसीर अहमद खां, मिलक सुरक्षित सीट से विजय सिंह, बिलासपुर से अमरजीत सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। अपना दल एस के स्वार विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां ने अपना पर्चा दाखिल किया है।
कांग्रेस के मिलक विधानसभा सुरक्षित सीट से उम्मीदवार कुमार एकलव्य ने नामांकन कराया। बहुजन समाज पार्टी के शहर विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी सदाकत हुसैन, चमरौआ विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी मुस्तफा हुसैन, बिलासपुर क्षेत्र से रामऔतार कश्यप, स्वार सीट से शंकर लाल और मिलक सुरक्षित सीट से सुरेंद्र सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं आम आदमी पार्टी के रामपुर शहर विधानसभा सीट से उम्मीदवार फैसल खां लाला, चमरौआ विधानसभा सीट से प्रत्याशी जुल्फिकार अली तुर्क, स्वार से प्रत्याशी आसिफ मियां ने अपना नामांकन कराया। इनके अतिरिक्त बिलासपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी हरजीत सिंह, अपना दल बलिहारी प्रत्याशी बब्लू, निर्दलीय ओम राधेश्याम लोधी, निर्दलीय लीना कपूर, जनता दल यूनाइटेड की जगदीश सरन पटेल, माइनॉरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी के अरशद वारसी, पिछड़ा समाज पार्टी से जगपाल सिंह, निर्दलीय शिवप्रसाद समेत 26 प्रत्याशियों ने अपने अपने नामांक दाखिल किए।