{"_id":"69e53640bb69a0ecd909089a","slug":"25000-reward-accused-arrested-in-female-constable-murder-case-rampur-news-c-15-1-mbd1062-882272-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: महिला सिपाही हत्याकांड में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: महिला सिपाही हत्याकांड में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
Mon, 20 Apr 2026 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में 25 फरवरी को कार हादसे की आड़ में महिला सिपाही और उसके दो वर्षीय बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
मिलक के ग्राम बेहतरा निवासी दान सिंह अपनी पत्नी लता सिंह, दो वर्षीय बेटे लड्डू और रिश्तेदार रवि कुमार (ग्राम जमापुर) के साथ 25 फरवरी को नैनीताल गया था। लता सिंह यूपी पुलिस में सिपाही थीं और उनकी तैनाती श्रावस्ती जिले में थी।
घटना के समय दावा किया गया था कि काशीपुर के पास डंपर की टक्कर से कार में आग लग गई, जिसमें लड्डू की मौके पर मौत हो गई और लता गंभीर रूप से झुलस गई थीं। बाद में उनकी भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
जांच में खुलासा हुआ कि यह हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी। आरोप है कि दान सिंह ने पत्नी और बेटे को नींद की गोलियां देकर बेहोश किया, फिर डंपर से टक्कर दिखाने के बाद पेट्रोल डालकर कार में आग लगा दी। किसी तरह बची पत्नी को बाद में अस्पताल ले जाने के बहाने दूसरी कार में ले जाकर हथौड़ी से मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि करीब डेढ़ करोड़ रुपये और विभागीय लाभ के लालच में यह साजिश रची गई थी। इस मामले में पहले ही पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
कोतवाली प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। संवाद