फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   एसडीएम का अस्पताल में छापा, पांच डाक्टर समेत 13 गैर हाजिर मिले

एसडीएम का अस्पताल में छापा, पांच डाक्टर समेत 13 गैर हाजिर मिले

Thu, 02 Aug 2018 12:53 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम का अस्पताल में छापा, पांच डाक्टर समेत  13 गैर हाजिर मिले
शाहबाद। उपजिलाधिकारी घनश्याम त्रिपाठी ने बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया तो उन्हें पांच डाक्टरों सहित 13 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। एसडीएम के निरीक्षण से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

एसडीएम के निरीक्षण के दौरान यूनानी डाक्टर महजबीन खां काफी समय से अस्पताल से अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा डा. नबल सिंह, डा. मंजू रानी, डा. सलीम अख्तर, डा. जुबैर खां भी अनुपस्थित मिले। इसी तरह से अर्श काउंसलर अर्चना सक्सैना, डाटा अपरेटर संजय कुमार, स्टाफ नर्स पंकज दिवाकर, नीतू, शकुंतला शर्मा भी अनुपस्थित मिली। संविदा कर्मी सबिश्ता खानम, शहनवाज और गौरव वार्ष्णेय भी अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने बताया अनुपस्थित मिले उपरोक्त सभी कर्मचारियों के जून, जुलाई माह में छुटटी के लिए लिखे गए प्रार्थना पत्र उपस्थिति रजिस्टर में रखे मिले। लेकिन इन प्रार्थना पत्रों पर चिकित्साधीक्षक द्वारा न तो स्वीकृति प्रदान की गई थी और न ही प्रार्थना पत्रों को खारिज किया गया था। चिकित्साधीक्षक से छुटटी का रजिस्टर भी तलब किया गया। लेकिन वे छुटटी का रजिस्टर नहीं दिखा सके। जिसके कारण अनुपस्थित मिले कर्मचारियों से उनकी भी साठगांठ होना प्रतीत होता है। एसडीएम ने चिकित्साधीक्षक सहित सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए संस्तुति की है। साथ ही अस्पताल के पुरुष वार्ड में बेडों पर गंदी चादरें बिछी पाए जाने पर भी एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed