{"_id":"59e23d2f4f1c1bc1678b5b29","slug":"21507999023-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगमंच प्रतियोगिता में रामपुर प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगमंच प्रतियोगिता में रामपुर प्रथम
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित युवा महोत्सव 4 रंगमंच प्रतियोगिता में रामपुर महाविद्यालय के छात्र, छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान पाया। रंगमंच पर आधारित चार दिवसीय प्रतियोगिता 10 से 13 अक्तूबर तक कांगड़ा जिले के ढलियारा कॉलेज में आयोजित हुई। नाटक में रामपुर कॉलेज के प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान और हास्य नाटिका में तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रदेश विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव में नाटक प्रतियोगिता सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। प्राचार्य पीसी कश्यप ने बताया कि कॉलेज ने यह पुरस्कार पांच वर्षों के बाद हासिल किया है, जो गौरव की बात है। महाविद्यालय के प्राध्यापकों और अन्य स्टाफ ने उपलब्धि के लिए प्रो. भारत भूषण, प्रो. प्रियंका, प्रो. एसएन स्नेही, प्रो. निशा नेगी और प्रो. मोहित प्रकाश को बधाई दी है। अब रामपुर महाविद्यालय की यह टीम अखिल भारतीय अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। यह प्रतियोगिता दिसंबर माह में आयोजित होगी। रामपुर कॉलेज में पहुंचने पर उप प्राचार्य डॉ. जीआर नेगी, सत्यनारायण स्नेही और अन्य शिक्षकों ने नाटक दल का स्वागत किया।