{"_id":"59ce73f24f1c1bd1538b501d","slug":"21506702322-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में अढ़ाल का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल में अढ़ाल का दबदबा
Updated Fri, 29 Sep 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू।
केंद्रीय प्राथमिक स्कूलों की 24वीं खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई। विनायक पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में आयोजित खेल प्रतियोगिता में कांग्रेस मंडल के संगठन मंत्री सोहन लाल चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर विजेताओं को पुरस्कृत किया। आरपीएसए रोहड़ू की टीम को ओवरआल विजेता के खिताब से नवाजा गया। स्पर्धा में 19 केंद्रों के 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
वॉलीबाल स्पर्धा के छात्र वर्ग में केंद्रीय प्राथमिक स्कूल अढ़ाल ने प्रथम तथा आरपीएसए गंगटोली ने द्वितीय, छात्रा वर्ग में आरपीएसए रोहड़ू ने पहला तथा केंद्रीय प्राथमिक स्कूल भमनोली ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी स्पर्धा के छात्र वर्ग में आरपीएसए रोहड़ू ने पहला तथा केंद्रीय प्राथमिक स्कूल रोहड़ू ने दूसरा, छात्रा वर्ग में आरपीएसए गंगटोली ने पहला तथा केंद्रीय प्राथमिक स्कूल सीमा ने दूसरा, खो-खो स्पर्धा के छात्र वर्ग में आरपीएसए रोहड़ू ने पहला तथा केंद्रीय प्राथमिक स्कूल करासा ने दूसरा, छात्रा वर्ग में आरपीएसए गंगटोली ने पहला तथा केंद्रीय प्राथमिक स्कूल करासा ने दूसरा स्थान झटका। बैडमिंटन स्पर्धा के छात्र वर्ग में आरपीएसए रोहड़ू प्रथम, आरपीएसए गंगटोली द्वितीय, छात्रा वर्ग में आरपीएसए रोहड़ू ने प्रथम तथा आरपीएसए गंगटोली ने द्वितीय स्थान झटका। एथलेटिक्स में आरपीएसए रोहड़ू व गंगटोली संयुक्त विजेता बने। इस दौरान हैप्पी मेहता, जीत सिंह राणा सहित विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षक उपस्थित रहे।