{"_id":"59821ecf4f1c1bf7378b45c9","slug":"21501699791-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम बोले: बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्ट अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम बोले: बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्ट अफसर
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्ट अफसर
रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर अफसरों को चेताया है। साफ किया है कि भ्रष्ट अफसर सुधर जाएं। शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। किसी भी काम में यदि लापरवाही बरती गई तो उनको कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वीडियोकांफ्रेसिंग के जरिए अफसरों से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान उन्होंने डीएम-एसपी के साथ ही सीडीओ की क्लास लगाते हुए जनशिकायतों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान साफ कहा कि कुछ स्थानों से शिकायतों के निस्तारण में भ्रष्टाचार की शिकायतें आ रही हैं जो कि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अफसरों व कर्मियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने खासतौर से डायल 100 द्वारा अवैध वसूली की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। कहा कि शिकायतों के निस्तारण में भ्रष्टाचार की शिकायते मिलना गंभीर है इस स्थिति में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई के तहत शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने के आदेश जारी किए हैं। सीएम ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत भी शौचालयों के निर्माण पर जोर दिया। इस दौरान डीएम शिव सहाय अवस्थी समेत अन्य अफसर शामिल रहे।