{"_id":"5942b9b84f1c1b62518b45bd","slug":"21497545144-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठियोग में जमीन धंसने से दो मकान क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठियोग में जमीन धंसने से दो मकान क्षतिग्रस्त
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलबा गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त, जेएनवी के आठ कमरों को खतरा
ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग के साथ लगती देवीघाट पंचायत में नेशनल हाईवे के साथ जमीन धंसने के कारण दो मकानों को भारी क्षति पहुंची है। जमीन धंसने से ये दोनों मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से उन्हें राहत देने की मांग की है। इसके अलावा यहां साथ लगते जेएनवी स्कूल के आठ कमरों को भी खतरा बना हुआ है। नवोदय स्कूल प्रशासन ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से यहां स्थिति पर काबू पाने की मांग की है।
एसडीएम ठियोग ताशी संडूप ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि देवीघाट में ढांक की ओर से मलबा आने के कारण दो मंजिला दो मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इसके साथ ही जवाहर नवोदय विद्यालय के आठ कमरों के भवन को भी खतरा बना हुआ है। प्रधानाचार्य सुमन कुमार ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की टीम नवोदय के इस भवन को पहले ही असुरक्षित घोषित कर चुकी है, जिस कारण भवन को खाली करवा दिया गया था। बुधवार रात करीब बारह बजे अचानक धंसी जमीन में नवोदय के भवन का एक कमरा और दो मकान पूरी तरह से इसकी चपेट में आ गए।
कोट्स
एसडीएम ठियोग ने बताया कि इसमें एक मकान इंद्र सिंह खाची तो दूसरा राजेश भारद्वाज का है। इन मकानों के साथ प्लाट की कटिंग का कार्य चल रहा था, जिस कारण अचानक जमीन धंसने से मकान गिरे हैं। हालांकि, इस दौरान किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।