{"_id":"65d12db07d2983cbae08c7f4","slug":"21-lakhs-cheated-in-the-name-of-sending-abroad-report-filed-on-three-rampur-news-c-282-1-rmp1006-116226-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: विदेश भेजने के नाम पर 21 लाख ठगे, तीन पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: विदेश भेजने के नाम पर 21 लाख ठगे, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। विदेश भेजने के नाम पर युवक से 21 लख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपी ने फर्जी दस्तावेज बनाकर काफी समय तक उसे गुमराह किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
क्षेत्र के चिचोली गांव निवासी मंजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि अपने पुत्र गुरजीत सिंह को वर्क परमिट पर कनाडा भेजने के लिए थाना बिलासपुर के सैंजना निवासी भगवत सिंह, उसके पुत्र मनिंदर पाल सिंह और एक व्यक्ति मनजीत सिंह उर्फ इंदर सिंह ने उसे झांसा दिया। इंदर सिंह पंजाब के भटिंडा में बड़ी कंट्रक्शन कंपनी चलाते हैं। तीनों ने कहा कि उसके पुत्र को वर्क परमिट पर कनाडा भेज देंगे। उनकी बातों में आकर उसने 12 फरवरी 2021 से लेकर 6 जून 2021 तक तीनों के खाते में 2178000 रुपये जमा कर दिए।
तीनों ने उसे वीजा जारी होने का फर्जी मेल, पांच बार फर्जी ट्रैवल टिकट भी उसके पुत्र गुरजीत को थमा दी। पुत्र ने दिल्ली स्थित कनाडा एंबेसी में जाकर जांच कराई तो वह सभी नकली और कूटरचित निकले। ठगी का एहसास हो जाने के बाद उसने तीनों से अपने रुपये मांगे तो आरोपी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।