फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   206 appicants appear in teachers counceling

सहायक अध्यापक के 214 पदों के लिए दो दिन में 206 अभ्यर्थियों ने कराई काउंसलिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
206 appicants appear in teachers counceling
रामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई गई। कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए हुई इस काउंसलिंग में दो दिनों में 206 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। सभी अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज जमा करा लिए हैं।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय स्कूलों को 214 सहायक अध्यापक मिलने हैं। लिहाजा, इसके लिए राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज में काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के लिए कॉलेज में नौ टेबलें लगवाई गईं। प्रत्येक टेबल पर एक खंड शिक्षाधिकारी, एक लेखाकार एवं एक डायट के प्राचार्य को लगाया गया। इसके अलावा काउंसलिंग में मदद के लिए तीन शिक्षकों को भी लगाया गया था। कोविड-19 के नियमों के दायरे में हुई इस काउंसलिंग में दूसरे दिन भी सुबह दस बजे से ही अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान दोनों दिन में 206 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई, जिनके सभी मूल अभिलेख जमा कराए गए। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी ने बताया कि काउंसलिंग पूर्ण हो गई है। इसमें आठ आवेदक नहीं आए थे। बताया कि अब शुक्रवार को आवेदकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed