{"_id":"5c33a8a9bdec225719190b36","slug":"201546889385-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीर खालसा सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीर खालसा सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। वीर खालसा सेवा समिति की ओर से स्थापना दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान देहदान संकल्प करने वाले महेंद्र पाल सिंह को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच छात्राओं को साइकिल व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन भी दी गईं।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करने से बड़ा कोई कार्य नहीं है। गरीबों की सेवा कर जो मानसिक सुख व शांति मिलती है वो अन्य किसी कार्य से प्राप्त नहीं होती। रेडिको खेतान के निदेशक आपरेशन केपी सिंह ने कहा कि समिति द्वारा जो सेवा कार्य किए जा रहे हैं वो प्रशंसनीय व सराहनीय हैं। कार्यक्रम में पेक्सफेड के चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल, एसपी शिवहरि मीणा ने भी सेवा कार्यों के लिए प्रेरित किया। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए देशभक्ति व पंजाबी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने पांच छात्राओं को साइकिल, 20 महिलाओं को सिलाई मशीन और 500 जरुरतमंदों को कंबल भी वितरित किए। कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति पिछले करीब 15 साल से निस्वार्थ भाव से जरुरतमंदों की सेवा कर रही है। इस दौरान सीओ सिटी ओपी आर्य, वीरेंद्र जौली, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी, श्याम लाल एडवोकेट, निर्मल सिंह, मनमीत सिंह, लखविंदर सिंह, शैलेंद्र शर्मा, डा. किशोरी लाल, डा. वीवी शर्मा, बाबा अनूप सिंह, गुरजीत सिंह, दर्शन सिंह खुराना, तीरथ सिंह, संजीव सक्सेना, भारत भूषण गुप्ता, देवेंद्र सिंह राजपाल आदि मौजूद रहे।