{"_id":"5bfaee67bdec2241ab338a11","slug":"201543171687-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने किया बूथों का निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने किया बूथों का निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए निर्देश
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने जिले के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने फार्मों के बारे में जानकारी की। साथ ही वोट बनवाने एवं कटवाने को लेकर कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए।
रविवार को जिले के सभी बूथों पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान मतदाताओं के नाम जोड़ने से लेकर काटने तक के लिए फार्म भरवाए गए। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह राजकीय रजा इंटर कॉलेज में स्थित मतदेय स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने कर्मचारियों से फार्म 6, 7, 8 व 8क के बारे में पूछताछ की। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कर्मचारी फार्म 6 भरने के दौरान आवेदक के दस्तावेजों का भलीभांति परीक्षण कर लें।
विज्ञापन
साथ ही ऐसे मतदाता जो मृतक हो गए हैं उनके परिजनों की यह जिम्मेदारी है कि वह मृतक का नाम सूची से हटवाने के लिए निर्धारित फार्म भरकर मतदान स्थल पर जमा करें। इसलिए, ऐसे मृतकों के परिजनों को इस बारे में जानकारी दें। इस दौरान समस्त उपजिलाधिकारी भ्रमणशील रहे तथा विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया।