फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   गन्ना भुगतान न करने पर धरना देने की चेतावनी

गन्ना भुगतान न करने पर धरना देने की चेतावनी

Thu, 02 Aug 2018 01:01 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
गन्ना भुगतान न करने पर धरना देने की चेतावनी
शाहबाद। भारतीय किसान यूनियन के तमाम कार्यकर्ता बुधवार दोपहर प्रदेश सचिव दरयाव सिंह के नेतृत्व में एकत्र होकर तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अबगत कराया कि करीमगंज की राणा शुगर मिल पर किसानों का करोड़ों रूपया बकाया है। अगर उसने 8 अगस्त तक किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया तो भाकियू कार्यकर्ता 9 अगस्त से मिल पर अनिश्चित कालीन धरना देने को बाध्य होंगे। ज्ञापन पर बुंदू फौजी, अखलाक हुसैन, रामदास मौर्या, विजयपाल सिंह यादव, चैाधरी योगेंद्र सिंह, खुशीराम यादव, रंजीत सिंह, मदनलाल सहित तमाम किसानों के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन

---------------------
हैंडपंपों को घर में लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
शाहबाद। चकरपुर भूड़ के ग्रामीणों ने बुधवार को तहसील पहुंचकर उपजिलधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अबगत कराया कि उनके गांव में 12 इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हुए है। जिनमें से अधिकतर हैंडपंपों को दबंग लोगों ने अपने कब्जे में लेकर उनकी चाहर दीवारी करा ली है और लोगों को पानी नहीं पीने देते। अगर ग्रामीण इन हैंडपंपों पर पानी लेने जाते भी है तो दबंग लोग उन्हें गाली गलोज कर भगा देते है। जिसके कारण गरीब ग्रामीणों को सरकार द्वारा गांव में लगाए गए इंडिया मार्का हैंडपंपों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराके इंडिया मार्का हैंडपंपों की चाहर दीवारी कराके अपने कब्जे में कर लेने वाले दबंगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही दबंगों की चाहर दीवारी तुड़वाकर सरकारी हैंडपंपों को सार्वजनिक किए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर डा. राशिद अली, इसरत अली सहित तमाम ग्रामीणों के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed