फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   173 अंशकालिक अनुदेशकों के नवीनीकरण को हरी झंडी

173 अंशकालिक अनुदेशकों के नवीनीकरण को हरी झंडी

Thu, 02 Aug 2018 12:53 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
173 अंशकालिक अनुदेशकों के नवीनीकरण को हरी झंडी
रामपुर। जनपद में विभिन्न जूनियर स्कूलों में कार्यरत 173 अंशकालिक अनुदेशकों की सेवाओं का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की संस्तुति के आधार पर जिलाधिकारी ने नवीनीकरण कर दिया है। डीएम ने कहा कि शासनादेश में उल्लेखित निर्देशों के अनुसार अनुदेशकों की गत वर्ष की संतोषजनक सेवाओं को ध्यान में रखकर नवीनीकरण किया गया है, इसलिए बेसिक शिक्षा अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि नवीनीकरण के नाम पर किसी भी स्तर से धनराशि मांग की शिकायत नही आनी चाहिए। यदि कोई मामला संज्ञान में आता है तो दोषी के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करें। कहा कि यदि किसी अनुदेशक से नवीनीकरण के लिये किसी व्यक्ति द्वारा धनराशि ली गयी है अथवा मांग की गयी है तो वे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अथवा जिलाधिकारी कार्यालय में अपनी शिकायत अवश्य दर्ज करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed