फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ग्रामीणों ने अपने घरों में दी अग्निकांड प्रभावितों को ठहराया

ग्रामीणों ने अपने घरों में दी अग्निकांड प्रभावितों को ठहराया

Fri, 13 Oct 2017 10:06 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने अपने घरों में दी अग्निकांड प्रभावितों को ठहराया
जुब्बल (रोहड़ू)।
विज्ञापन

जुब्बल तहसील की मांदल पंचायत के पुजारली गांव में अग्निकांड प्रभावितों को आसपास के ग्रामीणों व रिशतेदारों ने अपने-अपने घरों में पनाह दे दी है। घटना की रात सभी प्रभावितों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था ग्रामीणों ने अपने घरों में ही की। हालांकि घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों के लिए लंगर का प्रबंध करने के लिए राशन पहुंचाया। लेकिन आसपास के ग्रामीणों ने प्रभावितों के लिए अपने घरों में ही खाने का प्रबंध किया। प्रशासन की टीम ने मौके पर जाकर प्रभावित परिवारों को बर्तन, बिस्तर व राशन भी उपलब्ध करवाए।
दिन भर प्रभावित परिवार के सदस्य राख के ढेर में तबदील हुए अपने घरों को देखकर दुखी होते रहे। अग्निकांड की घटना के बाद फिर से घरों का निर्माण करने की चिंता प्रभावित परिवारों को सता रही है। प्रभावित परिवारों के लिए दुख की इस घड़ी में आसपास के ग्रामीण व रिशतेदार आशा की किरण बनकर सामने आए हैं। प्रभावित परिवारों के सदस्यों को ग्रामीणों ने अपने घरों में पनाह दी हुई है। प्रभावित परिवारों को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसका पूरा ध्यान ग्रामीणों की ओर से रखा जा रहा है। प्रशासन की टीम ने घटना के दूसरे दिन मौके पर जाकर ग्रामीणों से सामूहिक लंगर लगाने की बात कही। लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि वे अपने अपने घरों में ही प्रभावित परिवारों के सदस्यों को खाना बनाकर खिलाएंगे।
विज्ञापन


प्रभावितों को राशन, बर्तन लेकर पहुंची टीम
एसडीएम रोहड़ू घनश्याम दास शर्मा ने बताया कि प्रशासन की टीम शुक्रवार को प्रभावित परिवारों के लिए राशन, बर्तन व बिस्तर ले गई थी। प्रशासन ने ग्रामीणों से लंगर लगाने के लिए कहा था। लेकिन ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों में ही प्रभावित परिवारों के लिए खान-पान की व्यवस्था की थी। आगे भी प्रभावित परिवारों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था ग्रामीण अपने घरों में ही करेंगे। ग्रामीणों ने प्रभावित परिवारों को अपने घरों में पनाह दी हुई है। प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed