{"_id":"5963d8ae4f1c1b4d128b4637","slug":"201499715758-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए 14 से ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए 14 से ऑनलाइन आवेदन
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नातक द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए 14 से ऑनलाइन आवेदन
रामपुर। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्याल में स्नातक द्वितीय, तृतीय वर्ष एवं स्नातकोत्तर उत्तरार्द्घ में प्रवेश के लिए 14 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। छात्र छात्राएं 19 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 20 जुलाई से सभी कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
इन दिनों रुहेलखंड विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। दस जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि थी। लिहाजा, अब स्नातक द्वितीय, तृतीय एवं स्नातकोत्तर उत्तरार्द्घ के लिए भी राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए महाविद्यालय में 14 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। छात्र छात्राओं को महाविद्यालय की वेबसाइट जीआरपीजीसीरामपुर डॉट कॉम पर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 जुलाई निर्धारित की गई है। महाविद्यालय की प्रवेश प्रभारी डॉ. तबस्सुम ने बताया कि 20 जुलाई से सभी कक्षाओं में प्रवेश प्रारंभ हो जाएंगे। छात्र छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी के साथ समस्त अंक तालिकाओं की छायाप्रति, आधार कार्ड, समस्त मूल प्रमाण पत्र एवं चार फोटो लेकर आने होंगे।