{"_id":"595929b84f1c1b8e548b48d8","slug":"201499015608-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेरवा बाजार में दुकानों के बाहर नहीं सजेगा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेरवा बाजार में दुकानों के बाहर नहीं सजेगा सामान
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो।
नेरवा। अब नेरवा बाजार में दुकानों के बाहर सामान सजाने वालों पर प्रशासन की डंडा चलेगा। व्यापार मंडल ने बैठक कर सामान को दुकान के भीतर रखने व इस मामले में प्रशासन का सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की है। व्यापार मंडल नेरवा की बैठक व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव भीख्टा की अध्यक्षता में हुआ। रविवार को नेरवा व्यापार मंडल की विशेष बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं पदाधिकारियों के समक्ष रखीं। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि अस्थाई दुकानों के लगने से बाहर पैदल चलने वाले लोगों व यातायात के लिए परेशानी होती है। सड़क के किनारे या बस स्टैंड में सरकारी भूमि पर बैठे रेहड़ी-फड़ी वालों को भी प्रशासन के सहयोग से हटाया जाएगा। दुकानों में कूड़ादान लगाने की बात कही। व्यापार मंडल ने मासिक चंदा 100 रुपये से बढ़ा कर 130 रुपये करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर मंडल के उपप्रधान दिनेश अमरेट, महासचिव रमेश कांटा सहित डेढ़ सौ से अधिक व्यापारियों ने भाग लिया।