फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   200 seats vaccant iti

पांचवी काउंसलिंग के बाद भी आईटीआई में 200 सीट खाली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
200 seats vaccant iti
रामपुर। पांच बार हुई कांउसिंग के बाद भी जिले के आईटीआई कालेजों में 200 सीटों पर महिला अभ्यर्थियों ने प्रवेश नहीं लिया है। शुक्रवार को हुई पांचवी काउंसलिंग में रिक्त सीटों पर प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। दिनभर चली काउंसलिंग प्रक्रिया में महिलाओं के लिए 200 सीटें रिक्त रह गई हैं।
विज्ञापन

जिलेभर के पांच राजकीय आईटीआई कालेजों में विभिन्न ट्रेडों के लिए 1680 सीटें हैं। सभी ट्रेड के लिए आनलाइन आवेदन मांगे गए थे। लेकिन, चार बार की काउंसलिंग के बाद भी 1104 सीटें रिक्त रह गई थीं। जिसमें से महिलाओं की 250 और पुरुष वर्ग की 326 सीट पर प्रवेश नहीं हुए थे। इनमें से कुछ अभ्यर्थी ऐसे भी थे, जिन्होंने काउंसलिंग के बाद भी प्रवेश नहीं लिया। शासन की ओर से सभी रिक्त सीटों पर एक बार फिर पांचवीं काउंसलिंग कराई गई। जिनमें ऐसे अभ्यर्थियों को भी मौका दिया गया जिन्होंने काउंसलिंग के बाद फीस जमा नहीं की। शुक्रवार को पांचवीं काउंसलिंग शुरु हुई। दिनभर चली काउंसलिंग में पुरुष वर्ग की सभी 326 सीटों पर प्रवेश हो गया लेकिन, महिलाओं के लिए आरक्षित 250 सीट में से मात्र 50 सीटों पर ही प्रवेश हुए। पांचवीं काउंसलिंग के बाद भी महिलाओं की 200 सीट रिक्त रह गईं हैं।
विज्ञापन

रामपुर स्थित राजकीय आईटीआई कालेज में 14, महिला आईटीआआई कालेज में चार, स्वार आईटीआई कालेज में आठ और बिलासपुर व शाहबाद के आईटीआई कालेज में 12 ट्रेड हैं। लेकिन, सभी स्थानों पर इलेक्ट्रिशियन और फिटर की सीटें पहले ही भर गई थीं। अधिकांश ंस्थानों पर टर्नर, पेट्रोल मैकेनिक, सिविल ड्राफ्टमैन आदि की ज्यादातर सीट खाली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed