{"_id":"5ab93f8a4f1c1bea3f8b5201","slug":"20-persons-ill-due-to-drinking-milk-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों के काटने से जख्मी भैंसों का दूध पीने से 20 की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों के काटने से जख्मी भैंसों का दूध पीने से 20 की हालत बिगड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीपली वन से सटे फाजलपुर गांव के जंगल में पिछले दिनों जंगली कुत्तों ने दुधारू भैंसों पर हमला कर जख्मी कर दिया था। इसके बाद छह जख्मी भैंसों ने दम तोड़ दिया। वहीं, कुत्तों के हमले में जख्मी भैंसों का दूध पीने से 20 ग्रामीणों की हालत बिगड़ गई है। जिनका सीएचसी में इलाज चल रहा है। उन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन भी लगाए गए हैं। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
तहसील क्षेत्र के पीपली वन से सटे फाजलपुर गांव में जंगली कुत्तों का आतंक है। दो दिन के अंदर खूंखार जंगली कुत्तों ने जंगल में चरने जाने वाली या घरों में बंधी एक दर्जन दुधारू भैंसों को जख्मी कर दिया। ग्रामीणों ने फायरिंग व लाठियां लेकर बमुश्किल अपने जानवरो को बचाया और घायल भैंसों का उपचार कराया। उपचार के दौरान छह भैंसों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सोमवार को गांव में खुंखार कुत्तों का शिकार हुई भैंसों के दूध का सेवन करने से गांव में लोगों की हालत बिगड़ गई। दूध पीने से बीमार हुए गांव निवासी खेरल चंद ,गीता रानी ,मंदीप, मनोज, सतविंदर सिंह ,हरजीत सिंह ,बलवीर चंद ,कौशल्या ,देशराज ,कांति, बलवीर , पुराण सिंह , मोनू ,चंद्रपाल ,धारू ,जतिन ,विजय सुनीता ,लविश ,मोनू को सीएचसी ले जाया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने सभी का मेडिकल चेकअप कर उन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए और दवाएं दीं।
विज्ञापन
प्रभारी चिकित्साधिकारी इंदुकांत वर्मा ने बताया कि सीएचसी में आए लोगों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवा दिए गए और ग्रामीणों को कुत्तों का शिकार हुए जानवरो का दूध का सेवन न करने की सलाह दी गई है।