फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   आजम खां जैसे लोगों के लिए बनाया एंटी रोमियो स्कयॉवड: योगी आदित्यनाथ

आजम खां जैसे लोगों के लिए बनाया एंटी रोमियो स्कयॉवड: योगी आदित्यनाथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
आजम खां जैसे लोगों के लिए बनाया एंटी रोमियो स्कयॉवड: योगी आदित्यनाथ

विज्ञापन
मिलक(रामपुर)। योगी आदित्यनाथ ने आजम खां पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि आजम खां जैसे लोगों के लिए ही एंटी रोमियो स्कवाड और एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स का गठन किया गया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद सबसे बड़ी जिम्मेदारी बहन-बेटियों की सुरक्षा और इज्जत थी। लोगों की बदजुबानी पर लगाम लगाना था,इसलिए सबसे पहला काम आजम खां जैसे लोगों के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन किया।

गरीब, दलितों, पिछड़े और कमजोरों को लूटने वाला व्यक्ति या तो जेल में होगा या फिर राम नाम सत्य की यात्रा पर होगा कोई दूसरी जगह नहीं होगी। कहा कि जब जौहर विवि के नाम पर गरीब, दलितों को उजाड़ा जा रहा था तब संसद में केवल मैंने अकेले आवाज उठाई थी और सरकार बनने पर मुकदमा भी दर्ज किया। इसीलिए गरीब की जमीन पर जबरन कब्जा करने वाले ऐसे ही भूमाफिया के लिए एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स बनाई है। जिसने भी दलित-गरीब और कमजोर लोगों की भूमि को कब्जा किया होगा वो बख्शा नहीं जाएगा, कहीं भी जाएगा ढूंढ निकालेंगे और दलित-गरीबों को उनकी संपत्ति वापस करवाएंगे और जबरदस्ती करने वालों को वहीं पहुंचाएंगे जहां उन्हें पहुंचना होगा। कहा कि दलित, अति पिछड़ों, गरीबों को उजाड़ने का काम अपनी सल्तनत के लिए किया हो ऐसे व्यक्ति के साथ खड़े मत हो। कहा कि महाभारत में द्रौपदी के चीरहरण पर विदुर ने ही कहा था कि एक तिहाई दोषी साथ देने वाला और एक तिहाई दोषी चुप रहने वाला भी होता है। इसलिए जनता न इनका साथ दे और न चुप बैठे। कोई भी व्यक्ति अगर रामपुर के कलंक के साथ खड़ा होता है तो मान कर चले की वो किस श्रेणी में है। रामपुर से कलंक मिटाकर अपनी ताकत का अहसास कराने के लिए जयाप्रदा को जिताएं, कमल के सामने बटन दबाकर रामपुर के कलंक को हमेशा के लिए बेदखल करने का काम करेगा। कहा कि रामपुर को रामपुर के अनुरूप ही बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed