{"_id":"5c437a84bdec2259b05bae0f","slug":"191547926148-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन के लिए डीएम ने बनाए नोडल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन के लिए डीएम ने बनाए नोडल अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह ने निराश्रित, दिव्यांग एवं वृृद्धावस्था पेंशन प्रदान करने के लिए 21 से 30 जनवरी के मध्य जनपद के विभिन्न विकास खण्डों एवं तहसील परिसरों में आयोजित होने वाले पेंशन शिविरों के माध्यम से अधिकतम पात्र व्यक्तियों का चयन करते हुए उन्हें लाभान्वित कराने के लिए प्रत्येक शिविर हेतु शिविर प्रभारी एवं नोडल अधिकारी नामित किया है।
उन्होंने बताया कि विकास खण्ड एवं तहसील परिसर में आयोजित शिविर हेतु शिविर प्रभारी के रूप में सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी को नामित किया गया है। 21 जनवरी को तहसील सदर हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी, 22 जनवरी को विकास खण्ड चमरौआ हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, 23 जनवरी को तहसील शाहबाद हेतु जिला कृृषि अधिकारी, 24 जनवरी को तहसील बिलासपुर हेतु जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, 25 जनवरी को तहसील मिलक हेतु जिला गन्ना अधिकारी, 27 जनवरी को विकास खण्ड सैदनगर हेतु जिला क्रीडा अधिकारी, 28 जनवरी को तहसील स्वार हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक, 29 जनवरी को तहसील टाण्डा हेतु जिला पंचायतराज अधिकारी एवं 30 जनवरी को विकास भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम हेतु सहायक निबन्धक सहकारिता को नोडल अधिकारी के रूप में नामित करते हुए शिविर में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया है। दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांगता सम्बन्धी जांच एवं प्रमाण पत्र निर्गत करने सम्बन्धी कार्यवाही के लिए चिकित्सा विभाग की टीम भी मौके पर उपस्थित रहेगी। साथ ही उन्होंने आय प्रमाण पत्र यथाशीघ्र जारी करने सम्बन्धी निर्देश भी दिए है।