{"_id":"5ba3f203867a557f17445b3c","slug":"191537470979-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने सड़कों से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने सड़कों से हटवाया अतिक्रमण
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। शहर में नगर पालिका की ओर से सड़कों से अतिक्रमण हटवाया गया। शाहबाद गेट से लेकर हाथीखाना चौराहे तक पालिका कर्मियों ने दुकानदारों को हड़काया। इसके अलावा पूरे शहर में रिक्शा घुमाकर अतिक्रमण को लेकर एडवाइजरी जारी की। दुकानदारों को चेताया कि सामान दुकान के बाहर रखा तो जब्त कर लिया जाएगा। इसके अलावा ठेके वालों को भी चेतावनी जारी की गई।
शहर में अक्सर जाम लग जाता है। कई बार तो ट्रैफिक की स्थिति ऐसी हो जाती है कि कई कई घंटे तक जाम लग जाता है। दरअसल, दुकानदार शहर की गलियों में दुकानदार अपना सामान भी बाहर तक रख लेते हैं। इसके अलावा ठेके वाले भी जहां तहां खड़े हो जाते हैं। नतीजतन शहर में भीषण जाम की स्थिति हो जाती है। इसको लेकर नगर पालिका की ओर से कई बार अभियान भी चलाया गया, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं दिखा। अब फिर अतिक्रमण की स्थिति जस की तस हो गई है। ज्वालानगर की ही बात की जाए तो आधी से ज्यादा सड़क ठेले वालों के कब्जे में रहती है। रही सही कसर वाहन चालक पूरी कर जाते हैं। पुल पर वाहन और रिक्शे खड़े कर देते हैं। ऐसे में लोगों को आवागमन के लिए काफी परेशानियां होती हैं।
इन तमाम शिकायतों के मद्देनजर नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। गुरुवार को दोपहर तीन बजे शाहबाद गेट से लेकर हाथीखाना चौराहे तक अतिक्रमण हटाया गया। इसके अलावा पूरे शहर में रिक्शे से चेतावनी जारी की गई कि किसी दुकानदार ने दुकान के बाहर अपना सामान रखा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ठेके वालों के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई।
विज्ञापन
---------------------------------
शहर में अतिक्रमण की वजह से अक्सर जाम लगने की शिकायतें आ रही थीं। इसको लेकर तमाम शिकायतें सामने आने के बाद पालिका की ओर से अतिक्रमण हटवाया गया। अब यदि किसी दुकानदार ने अपना सामान दुकान के बाहर तक रखा तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। ठेले वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। -गणेश प्रसाद गौतम, कर अधीक्षक, नगर पालिका परिषद, रामपुर।