फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन

Thu, 30 Aug 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन
रामपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न विभाग और संगठनों की ओर से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग की ओर से भी कबड्डी और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

गांधी स्टेडियम में बालक/बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन क्रीड़ा भारती के प्रांत प्रमुख बलवीर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सीनियर बालक वर्ग में मानकपुर बंजरिया इंटर कालेज और राजकीय इंटर कालेज अशोक नगर के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें मानकपुर बंजरिया की टीम ने जीत दर्ज की। सब जूनियर बालक वर्ग मे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेमपुर और मानकपुर बंजरिया इंटर कालेज के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें खेमपुर ने जीत दर्ज की। बालिका सीनियर वर्ग में राजकीय कन्या इंटर कालेज खारी कुआं व राजकीय बालिका इंटर कालेज किला के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें बालिका इंटर कालेज किला की टीम विजयी हुई। सब जूनियर बालिका वर्ग में खारी कुआं और काशीपुर आंगा की टीम के बीच मकाबला हुआ, जिसमें खारी कुआं की टीम ने बाजी मारी। इस अवसर पर हरिनाथ यादव, साधना विश्नोई, जुगल किशोर, युसुफ जैदी, धर्मेंद्र कुमार, तुषार शर्मा, विपिन सिंह, सोमपाल सिंह, नीरू आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शहीद ए आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खेल अनुदेशकों और व्यायाम शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह, उमेश पाल सिंह, मोहम्मद सलीम मियां, अनीसा लतीफ, फजल आफाक, खालिद खां, कमर इस्हाक जब्बाद, अंजुम सक्सेना, नीतू, जसवंत कौर, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला डिग्री कालेज में कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्राचार्या डा. वंदना शर्मा ने किया। जिसमें मनीषा सागर ने पहला, समा परवीन ने दूसरा और सैबी ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता डा. नागेंद्र पाल की देखरेख में संपन्न हुई।
सेंट एंथनी स्कूल में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बालिका वर्ग में अंशिका और बालक वर्ग में ध्यानचंद टीम ने केडी सिंह बाबू टीम को 5-4 से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। मैच में अंपायर वकार और टेक्नीकल कमेटी में पारूल शर्मा रहीं।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में खेल दिवस पर जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उप प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह सिसौदिया ने छात्रों को हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर हरपाल सिंह, प्रेमप्रकाश शर्मा, संजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेजर ध्यानचंद जयंती पर युवा खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं ने हॉकी खिलाड़ियों को हॉकी व ट्राफी भेंट की। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मामून शाह खां ने खिलाड़ियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नौमान खां, फैसल हसन, आमिर, दिव्यांश, अंकुश, रहमान अली आदि मौजूद रहे।

स्पोर्ट्स यूथ हेल्प ऑफ इंडिया की ओर से भी खेल दिवस पर 100 व 200 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। सौ मीटर दौड़ में विभास कुमार, राजीव और वीरेंद्र प्रथम स्थान पर रहे जबकि दो सौ मीटर दौड़ में राजीव कुमार और सौरभ कुमार अव्वल रहे। इसके बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि परमानंद श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार गौतम, बाबूराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed