{"_id":"5b6b47384f1c1b8d3e8b5ded","slug":"191533757240-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवतेरस पर जलाभिषेक के लिए गंगाजल लेकर गुजरे कांवड़िये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवतेरस पर जलाभिषेक के लिए गंगाजल लेकर गुजरे कांवड़िये
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सावन माह की त्रयोदशी यानि शिवतेरस पर बड़ी संख्या में कांवड़िये और अन्य शिवभक्त शिवालयों में जाकर जलाभिषेक करेंगे। गुरुवार को होने वाली शिवतेरस के लिए बुधवार को काफी संख्या में ब्रजघाट और हरिद्वार से कांवड़िये गंगाजल लेकर गुजरे।
सावन माह में शिव पूजा और विशेषकर शिवलिंग के जलाभिषेक का विशेष महत्व है। सावन माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु रुद्राभिषेक पूजन भी करते हैं। सावन माह में प्रत्येक सोमवार को बड़ी संख्या में कांवड़िये और अन्य श्रद्धालु शिवलिंग पर जलाभिषेक कर विधि-विधान से देवों के देव महादेव की पूजा करते हैं। लेकिन, सावन माह की त्रयोदशी पर भी शिवलिंग के गंगाजल-दूध से अभिषेक का विशेष महत्व है।
त्रयोदशी गुरुवार 9 अगस्त को है, इसको लेकर बड़ी संख्या में बुधवार को कांवड़िये हाईवे से गुजरे। इस दौरान कुछेक स्थानों पर कांवड़ियों का स्वागत कर जलपान भी कराया गया। वहीं सावन माह के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए दो दिन बाद से कांवड़िये नगर से गुजरने शुरू हो जाएंगे। इस बार पिछले दो सोमवारों की तुलना में काफी अधिक कांवड़ियों के आने की संभावना है। जिसको लेकर पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा व शांति व्यवस्था के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
हाईवे किनारे गांव व चौकी स्तर तक पर दस से बीस लोगों की एक टीम बनाई गई है। जो कि कांवड़ियों के हाईवे से गुजरने व बेड़ों के विश्राम के दौरान पुलिस बल के साथ रहेगी। किसी प्रकार के विवाद की स्थिति में इस टीम के सदस्य कांवड़ियों से बातचीत कर मामला सुलझाएंगे।