{"_id":"59cfbfcb4f1c1bce538b5172","slug":"191506787275-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेवथी को मिली पटवार सर्किल और पीएचसी की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेवथी को मिली पटवार सर्किल और पीएचसी की सौगात
Updated Sat, 30 Sep 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
आइपीएच एवं बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स ने दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन शनिवार को तहसील कुमारसैन के करेवथी और शलौटा पंचायतों को लाखों की सौगात दी। बागवानी मंत्री ने नारकंडा से शिमला-शिवान वाया करेवथी बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। स्टोक्स ने करेवथी पंचायत के शक्ति पीठ देरठू माता मंदिर में शीश नवाया।
बागवानी मंत्री ने मंदिर परिसर में 20 लाख रुपये की राशि से बने सराय भवन का लोकार्पण किया। करेवथी पंचायत के शेलग में पीएचसी और पटवार सर्किल जनता को समर्पित किए। आईपीएच एवं बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स ने शलौटा पंचायत में 39 लाख की लागत से बनी बेहना से जुब्बड़ उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन किया। विद्या स्टोक्स ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में सूबे में चहुंमुखी विकास किया है। ठियोग-कुमारसैन में रिकॉर्डतोड़ विकास कार्य हुए हैं, जिसके आधार पर विस चुनाव में कांग्रेस पार्टी जनता से वोट मांगेगी। इस दौरान एचपीएमसी उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, बीसीसी नारकंडा अध्यक्ष प्रमोद चौहान, पंचायत समिति नारकंडा अध्यक्ष मीरा शर्मा, पंचायत परिषद नारकंडा अध्यक्ष अमर सिंह नलवा, ग्राम पंचायत करेवथी अनंता कंवर, प्रधान शलौटा रोशनी देवी, जंजैहली प्रधान पिंकी ठाकुर, ग्राम पंचायत जार प्रधान आरती निर्मोही, बीडीसी थानाधार दलीप जरेट, मंदिर कमेटी देरठू प्रधान विनोद कंवर, भंडारी गुरसहाय कंवर, ताराचंद कंवर और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।