{"_id":"59c2c1ad4f1c1b8b688b5b49","slug":"191505935789-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरों के सरगम पर थिरके बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरों के सरगम पर थिरके बच्चे
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
सुरों के सरगम पर थिरके बच्चे
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के कला संगम कार्यक्रम में गीत और संगीत के बीच बच्चों ने समां बांध दिया। सुरों के सरगम पर बच्चे जमकर थिरके। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से पूरा माहौल खुशनुमा हो गया। दर्शकों ने भी तालियां बजाकर बच्चों को उत्साहवर्धन किया।
जिला सहकारी बैंक सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सूर्यप्रकाश पाल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद शुरू हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला। लालू ग्रुप ने शानदार सामूहिक नृत्य पेश किया। वंदे मातरम् गाने पर बच्चों की प्रस्तुति देख पूरा हाल भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। छात्राओं ने भी सामूहिक नृत्य पेश कर समां बांध दिया। इसके अलावा युवाओं ने एक से बढ़कर एक गीत और नृत्य पेश किए। युवाओं के सुरों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बढ़पुरा के विधायक कुंवर सुशांत सिंह ने युवाओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बारे में बताया और उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को उन्नति के रास्ते पर ले जाने के लिए युवाओं की अहम भूमिका है। ऐसे में युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। कला संगम के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी राजू कालरा ने कहा कि भाजपा ने युवाओं की प्रतिभा को उभारने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, अवधेश शर्मा, अनुज सक्सेना, गोविंद चौधरी, मोहन लोधी, प्रमोद आहूजा, भागीरथ गंगवार, देवेन्द्र सैनी, सुमित शर्मा, राहुल सक्सेना, शुभम गुप्ता, धर्मवीर यादव आदि उपस्थित रहे।