फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   कांवड़ियों पर छाया योगी रंग

कांवड़ियों पर छाया योगी रंग

Tue, 11 Jul 2017 01:04 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ियों पर छाया योगी रंग
कांवड़ियों पर छाया योगी रंग
विज्ञापन

रामपुर। इस बार कांवड़ियों पर भी सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ का रंग चढ़ गया है। कांवड़ियों की टी-शर्ट पर योगी की तस्वीर छपी हुई है। जिले से कांवड़ियों का एक जत्था गंगाजल लेने गया है। जिसमें कांवड़ियों ने सीएम की फोटो प्रिंट टी शर्ट पहनी है।

सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद इस बार कांवड़ का नजारा शुरुआत से ही बदला हुआ है। इस साल हर साल से औसतन अधिक कांवड़ियों के गंगाजल लेने जाने की संभावना है। भगवा रंग में रंगने वाले कांवड़ियों पर इस बार प्रदेश के सीएम का रंग भी चढ़ा हुआ है। धमोरा से शिवभक्तों के एक जत्थे में युवाओं ने जो टीशर्ट पहनीं हैं उनमें एक ओर शिवजी और दूसरी ओर सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर छपी हुई है। इससे पहले पिछले साल डीजे पर पाबंदी के विरोध में कांवड़ियों ने तिरंगा झंडा लेकर गंगाजल लाए गए थे। बड़ी संख्या में वाहनों पर तिरंगा लगा हुआ था और कांवड़िये हाथों में भी तिरंगा थामे हुए थे। भोले के जयकारों के साथ भारत माता के जयकारे और वंदेमातरम की गूंज इस बार भी कांवड़ियों के जत्थों में सुनाई दे रही है लेकिन, इस बार कांवड़ियों के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ के फोटो छपी टीशर्ट नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed