{"_id":"620548ddba64330d425dd32f","slug":"19-thousand-police-workers-will-be-deployd-in-election-rampur-news-mbd4185201173","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराएंगे करीब 19 हजार पुलिस कर्मी व जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराएंगे करीब 19 हजार पुलिस कर्मी व जवान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिले में 14 फरवरी को होने वाले मतदान के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 19 हजार पुलिस कर्मी, पीएसी जवान, सीपीएमएफ जवान, होमगार्ड सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। इसके साथ ही करीब आठ जनपदों से पुलिस कर्मी और होमगार्ड जिले में चुनाव कराने के लिए आएंगे।
पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि जिले में विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में कुल 11781 असलहों में से 99.75 फीसदी असलहे जमा कराए जा चुके हैं या फिर तस्दीक किए जा चुके हैं, 13 लाइसेंस निरस्त भी किए जा चुके हैं। साठ हजार से अधिक लोगों को पाबंद किया जा चुका है तो बड़े पैमाने पर गैंगस्टर, गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। हिस्ट्रीशीटरों को ढूंढ-ढूंढकर जिला बदर किया जा चुका है।
एसपी ने बताया कि जिले में चुनाव के लिए करीब 6650 सिविल पुलिस कर्मी, जिनमें 735 निरीक्षक, उपनिरीक्षक शामिल हैं, करीब चार सौ हेड कांस्टेबल, 1350 सिपाही, 200 महिला सिपाही, 3800 होमगार्ड, 110 पीआरडी जवान, 1020 चौकीदार, 72 कंपनी सीपीएमएफ और दो कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। पिछली बार की तुलना में 18 कंपनी सीपीएमएफ और दो कंपनी पीएसी अतिरिक्त उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
क-एक पिकेट के अलावा 128 अतिरिक्त पिकेट, हर बूथ पर ड्रोन कैमरा, 15-15 सिपाही और सीपीएमएफ के साथ वाहन तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त हर सर्किल में एक-एक क्यूआरटी तैनात रहेगी।