फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   1857 candidates left RO-ARO exam

Rampur News: 1857 अभ्यर्थियों ने छोड़ी आरओ-एआरओ की परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
1857 candidates left RO-ARO exam
रामपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित आरओ (समीक्षा अधिकारी) और एआरओ (सहायक समीक्षा अधिकारी) की परीक्षा रविवार जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। दो पालियों में हुई परीक्षा में 3740 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 1857 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अफसर लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे। डीएम जोगिंदर सिंह ने भी अफसरों के साथ परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।जिले में 14 केंद्रों पर आयोजित की गई परीक्षा के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पहली पाली की परीक्षा के लिए परीक्षार्थी सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच चुके थे। परीक्षा से पहले तमाम परीक्षार्थी शुरुआत में अपनी सीट तलाशते हुए नजर आए। इसके बाद परीक्षा शुरू हुई। दो पालियों में हुई परीक्षा के के लिए जिले में 5597 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 3740 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 1857 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर छात्रों में उत्साह देखा गया। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हर सेंटर पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने शहर के साथ ही बिलासपुर क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। कहीं से कोई शिकायत नहीं आई। परीक्षा केंद्रों पर पुलिसबल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed