फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   सिपाहियों ने जिला अस्पताल में किया हंगामा

सिपाहियों ने जिला अस्पताल में किया हंगामा

Sat, 13 Oct 2018 12:57 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
सिपाहियों ने जिला अस्पताल में किया हंगामा

विज्ञापन
रामपुर। डॉक्टर के जल्दी नहीं देखने पर डॉयल 100 में तैनात दो सिपाहियों ने जिला अस्पताल में हंगामा और डॉक्टर के साथ नोकझोंक किया। मामला बढ़ता देखकर डॉकटर ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस को आता देखकर दोनों सिपाही कार लेकर फरार हो गए। शुक्रवार की जिला अस्पताल में इमरजेंसी में डॉ. जावेद की ड्यूटी थी। इस दौरान एक कार से दो सिपाही उतरकर डॉक्टर के पास पहुंचे। जहां एक सिपाही ने दूसरे सिपाही के सिर में दर्द होने की बात कहकर उसको जल्दी देखने को कहा। डॉक्टर ने पहले आए मरीजों को देखने के बाद उसे देखने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों ने डॉक्टर के साथ नोकझोंक शुरू कर दी। जिसके बाद वहां पर हंगामा खड़ा हो गया। बवाल को बढ़ता देखकर इस मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस को आता देखकर दोनों सिपाही कार को लेकर मौका पाकर वहां से फरार हो गए। बाद में आस पास केेेे लोगों से बात चीत की। डाक्टर के बयान लेने के बाद वहां से चले गए। सीएमएस डॉ आरके नागर का कहना है कि डॉक्टर के साथ डायल 100 के सिपाहियों से नोकझोंक की है। इस मामले में कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed