फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   एससी/एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर भी होगी सख्त कार्रवाई: डॉ. निर्मल

एससी/एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर भी होगी सख्त कार्रवाई: डॉ. निर्मल

Thu, 30 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
एससी/एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर भी होगी सख्त कार्रवाई: डॉ. निर्मल
रामपुर। अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डा. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि एससी/एसटी एक्ट दलितों का उत्पीड़न रोकने के लिए बनाया गया है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि इसका दुरुपयोग होगा। एक्ट के दुरुपयोग करने वाले पर भी सीआरपीसी की धारा 182 के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बसपा, सपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन

पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान डा. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के बाद पहली बार दलितों को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत करने के एजेंडे पर काम किया है। स्टैंड अप इंडिया और पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत दलितों को व्यापार और उद्योग के लिए सब्सिडी पर ऋण मुहैया कराया जा रहा है। एससी/एसटी एक्ट के दुरुपयोग की आशंका पर कहा कि ऐसा करने वालों से भी सरकार सख्ती से निपटेगी। बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बसपा का एजेंडा रहा है कि दलित पिटेगा तो बसपा से जुड़ेगा। मायावती अपना कद बाबा साहेब से भी बड़ा करना चाहती हैँ। इसीलिए लखनऊ में उन्होंने बाबा साहेब से बड़ी अपनी प्रतिमा बनवाई है। मायावती आंबेडकर के नाम पर दलितों को छल रही हैँ। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव से बड़ा आरक्षण और दलित विरोधी चेहरा कोई नहीं है। सपा ने ही लोकसभा में आरक्षण बिल फाड़ा था, ग्राम समाज की जमीन में दलित को अनिवार्यता के साथ पट्टे के नियम को बदल दिया। कांग्रेस ने भी सिर्फ दलित वोट बैँक की राजनीति की लेकिन, उनके विकास के लिए कुछ नहीं किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की दलितों के लिए संचालित योजनाओं के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed