फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   40 फीसदी स्कूलों ने अपलोड नहीं किया छात्र-छात्राओं का अग्रिम पंजीकरण आवेदन

40 फीसदी स्कूलों ने अपलोड नहीं किया छात्र-छात्राओं का अग्रिम पंजीकरण आवेदन

Tue, 21 Aug 2018 12:00 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
40 फीसदी स्कूलों ने अपलोड नहीं किया छात्र-छात्राओं का अग्रिम पंजीकरण आवेदन

विज्ञापन
रामपुर। जिले के माध्यमिक विद्यालय कक्षा 9 और 11 में प्रवेश लेने वाले बच्चों के अग्रिम पंजीकरण आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करने में हीलाहवाली कर रहे हैं। हालात यह हैं कि अभी तक करीब चालीस फीसदी स्कूलों ने आवेदन अपलोड नहीं किए हैं। इनमें से कई विद्यालयों ने तो वेबसाइट तक पर लॉग इन तक नहीं किया है तो कई ने अपलोड किए जाने का कार्य अधूरा छोड़ दिया है। जिस पर जिविनि ने इन सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर निर्धारित तिथि से पूर्व अपलोड कार्य पूण किए जाने के निर्देश दिए हैं।

मौजूदा शैक्षिक सत्र के लिए कक्षा 9 और 11 में पंजीकरण हुए छात्र-छात्राओं की सूचना विभागीय वेबसाइट पर दर्ज की जानी है। इसके लिए स्कूलवार पंजीकरण कराने वाले छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्र स्कूल की आईडी से लॉगइन कर अपलोड किए जाने हैं। जिले में 207 स्कूलों को कक्षा 9 और 141 स्कूलों को कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्र ऑनलाइन अपलोड करने हैं। लेकिन, इनमें से कक्षा 9 के आवेदन पत्र अपलोड करने की प्रक्रिया में 46 स्कूलों ने कार्य अधूरा छोड़ दिया है तो 33 स्कूलों ने अभी तक लॉगइन कर अपलोड किए जाने का कार्य शुरू ही नहीं किया। कक्षा 11 के आवेदन पत्र अपलोड करने की प्रक्रिया में 36 स्कूलों ने कार्य अधूरा छोड़ दिया है और, 22 स्कूलों ने अभी तक शुरू ही नहीं किया है। जबकि सभी छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त है। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार ने इन सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर कार्य की धीमी गति पर अंसतोष जताते हुए अंतिम तिथि 25 अगस्त से पूर्व कार्य पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed