{"_id":"5abe8d6d4f1c1bbc618b496f","slug":"181522437485-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड फ्राइडे पर गिरिजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड फ्राइडे पर गिरिजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना
रामपुर/बिलासपुर। गुड फ्राइडे पर शहर के सभी गिरजाघरों में प्रभु यीशु को याद कर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्रूस पर चढ़ाते समय प्रभु यीशु द्वारा कहे गए सात कलमे भी पढ़कर सुनाए गए। प्रभु यीशु के क्रूस पर चढ़ाए जाने के गम में उपवास रखकर प्रभु को याद किया गया।
सिविल लाइंस स्थित मैथोडिस्ट क्राइस्ट चर्च में पादरी महबूब मसीह ने गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थना की। समाज के लोगों को प्रभु यीशु के जीवन से जुड़े संदेश बताए। एसएम लाल, एएल डेनिस, डेनियल मसीह, विजय सिंह, चंदा मसीह, क्लयरेंस, बीई ग्रीफिन ने सात कलमे पढ़कर सुनाए। साथ प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद अनुयायियों ने क्रूर राजा और पुरोहितों द्वारा प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाए जाने के दौरान प्रभु यीशु द्वारा कहे सात कलमे पढ़कर सुनाए। समाज के लोगों ने प्रभु यीशु के सूली पर चढ़ाए जाने के गम में उपवास रखा। मैथोडिस्ट क्राइस्ट चर्च में दोपहर 12 से 3 बजे तक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। द साल्वेशन आर्मी चर्च में भी गुड फ्राइडे पर विशेष सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पास्टर इम्मानुईल ने आशीष भरी प्रार्थना से सभा की शुरुआत की। इसके बाद सात अलग-अलग लोगों ने सूली पर चढ़ाए जाने के वक्त प्रभु यीशु द्वारा कहे गए सात वचन पढ़कर सुनाए। पास्टर ने कहा कि प्रभु यीशु ने अपने प्राणों की आहुति देकर संसार को अंधकार और पाप से निकाला। इस दौरान कैप्टन अंजला चरन, मेजर सरबती, विवेक, धीरज मसीह, एडवोकेट अशोक पॉल आदि मौजूद रहे। प्रेयिस हिल्स बीएमआई वर्सिप सेंटर में पास्टर राजन बी लाल ने सभी लोगों को बताया कि प्रभु यीशु मसीह ने इस पृथ्वी पर मनुष्य के अपराधों को दूर परमेश्वर और मनुष्य का मेल मिलाप क्रूस पर बलिदान के द्वारा कराया। इसके बाद पहला क्षमा वचन पास्टर राजन बी लाल, दूसरा वचन संजीव मसीह, तीसरा वचन रोहित, चौथा वचन नेहा मसीह, पांचवा वचन प्रियंका राजन मसीह, छठा वचन शशि आर लाल और सातवां वचन हन्नू मैसी ने सुनाया। इसके साथ ही अन्य चर्च में भी गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया और प्रभु यीशु के सात वचन सुनाए गए।