फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   मझोली टिप्पर बना ओवरआल विजेता

मझोली टिप्पर बना ओवरआल विजेता

Sat, 30 Sep 2017 09:39 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
मझोली टिप्पर बना ओवरआल विजेता
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूलों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय प्राथमिक पाठशाला थैली चकटी में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में 11 जोन से आए 350 बच्चों ने प्रतिभा के जौहर दिखाए। प्रतियोगिता का समापन थैली चकटी के उप प्रधान राजेंद्र चौहान ने किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में मझोली टिप्पर के खिलाड़ियों ने ओवरआल विजेता का खिताब जीता।

खो-खो प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में कुंगलबाल्टी पहले और ननखड़ी दूसरे, कबड्डी में केके जाहू पहले और ननखड़ी दूसरे, वालीबॉल में मझोली टिप्पर ने पहला और ननखड़ी ने दूसरा, बैडमिंटन में ननखड़ी पहले और खोली घाट दूसरे स्थान पर रहे। छात्र वर्ग में खो-खो में खमाडी ने पहला और कुंगलबाल्टी ने दूसरा, कबड्डी में बड़ाच प्रथम और कांदल शरण द्वितीय, वॉलीबाल में मझोली टिप्पर पहले और बगलटी दूसरे, बैडमिंटन में डीआरए पब्लिक स्कूल खोलीघाट पहले और ननखड़ी दूसरे स्थान पर रहे। लोक नृत्य में थैली चकटी ने पहला स्थान हासिल किया। तिलक राज जोशी ने कहा कि मार्चपास्ट में खमाडी ने पहला और कुंगलबाल्टी ने दूसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान ओम प्रकाश कपूर, जेपी शर्मा, काहन चंद, राजेंद्र चौहान, कला देवी, बेली देवी, बीना देवी, राजेंद्र ठाकुर, जिला लाल, राजेंद्र कुमार, संजीव कुमार के अलावा कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed