{"_id":"59ce73eb4f1c1b72548b4f6f","slug":"181506702315-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने दी करोड़ों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने दी करोड़ों की सौगात
Updated Fri, 29 Sep 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कलै में 52 लाख से निर्मित बिजली बोर्ड के सब डिवीजन कार्यालय और आवास का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस से भी विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 20 मिनट में ताबड़तोड़ करीब 25 करोड़ की 10 योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए।
6 करोड़ 55 लाख की लागत से बनी क्याव कूट किंफी सड़क, 1 करोड़ 22 लाख की लागत से बनी शालाबाग-हुमतु-शिकारी नाला सड़क, 70 लाख की लागत से बने संपर्क मार्ग, 37 लाख की लागत से भीमाकाली मंदिर में बने फायर फाइटिंग सिस्टम का उद्घाटन किया। इसके अलावा 8 करोड़ 52 लाख की लागत से उप ग्रेडेशन ऑफ बेलुपुल सूरड डूंगला सड़क, 2 करोड़ 7 लाख की लागत से बनने वाले अर्ली कैंची से मझोली सड़क, 2 करोड़ 90 लाख की लागत से नोगली मसारना, करेरी कमलाऊ उठाऊ पेयजल योजना, 1 करोड़ 56 लाख की लागत से बनने वाली खखरोला पेयजल योजना, 70 लाख की लागत से बनने वाली ओडी गाड़ से खनेवली योजना की आधारशिला रखी। इस दौरान सीपीएस नंलाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार टीजी नेगी, एसडीएम निपुण जिंदल, डीएसपी देव कुमार नेगी, रामपुर बीडीसी अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, एमडी बिजली बोर्ड पीसी नेगी, चीफ इंजीनियर बिलजी बोर्ड एसएन उप्रेती, रामपुर नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक सूद, जिला परिषद विकेश चौहान, उप प्रधान गीता दत्त, प्रधान अशोक नेगी, रमेश सोनी, राजेश लारजू, जोन प्रभारी हीरा दास, दुर्गा सिंह, विजेश गोयल, डीडी कश्यप, बीड़ी भारद्वाज, एसडीओ वरुण शर्मा, एसडीओ अशोक कुमार, प्यार सिंह खोजान आदि मौजूद रहे।