फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   मैट्रन ने मरीज के तीमारदार को जड़ा थप्पड़

मैट्रन ने मरीज के तीमारदार को जड़ा थप्पड़

Fri, 04 Aug 2017 12:51 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
मैट्रन ने मरीज के तीमारदार को जड़ा थप्पड़
सहायिका ने मरीज के तीमारदार को जड़ा थप्पड़
विज्ञापन

रामपुर। जिला अस्पताल में सुबह के समय मरीज निरीक्षण को आई मैट्रन ने एक मरीज के पास कुछ तीमारदारों को देखकर पारा चढ़ गया। सहायिका ने मरीज के तीमारदारों को वहां से जाने की बात कही। तीमारदारों ने कुछ समय बाद जाने को कहा। बस इसी बात को लेकर सहायिका का विवाद हो गया। गुस्साई सहायिका ने मरीज के तीमारदार के थप्पड़ जड़ दिया। जिससे वहां पर हंगामा खड़ा हो गया। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए तीमारदारों को वहां से चलता कर दिया।

अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव खेमपुर इमरती निवासी शायमा को करंट मार दिया था। उसको परिवार के लोगों ने बुधवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया था। सुबह के समय मरीज के पास गुलशायता और उसकी मां- बेटी आई हुई थी। इस दौरान निरीक्षण पर आई सहायिका ने दोनों को वहां से हटने को कहा लेकिन गुलशायता ने थोड़ी देर में वहां से जाने की बात कह दी। बस इसी बात को लेकर सहायिका ने महिला से गाली गलौज शुरू कर दी। उसके एक थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद गुस्साएं लोगों ने वहां पर हंगामा खड़ा कर दिया। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए जबकि सहायिका मौका पाकर वहां से फरार हो गई। इस दौरान काफी समय तक अफरातफरी का माहौल रहा। बाद में मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed