फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   181 teachers will get posted in schools on 15th September

Rampur News: 15 सितंबर को स्कूलों में तैनाती पाएंगे 181 शिक्षक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
181 teachers will get posted in schools on 15th September
रामपुर। अंतरजनपदीय तबादले के तहत दूसरे जिलों से स्थानांतरित होकर जिले में आए 181 शिक्षकों को दो माह के इंतजार के बाद स्कूल आवंटन होने जा रहा है। जिले में ऑनलाइन स्कूल आवंटन की प्रक्रिया 15 सितंबर को पूरी कर होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि स्कूल आवंटन से उन स्कूलों में काफी सहूलियत होगी। जिनमें पिछले कुछ महीनों से एक ही शिक्षक अथवा शिक्षामित्र बच्चों को पढ़ा रहे थे।
विज्ञापन


अंतरजनपदीय तबादले के तहत जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में जिले से 210 शिक्षकों का गैर जिलों में तबादला हो गया था, जबकि गैर जिलों से रामपुर के लिए 225 शिक्षकों का तबादला हुआ था। इनमें से 181 शिक्षकाें ने ही यहां पर आकर ज्वाइनिंग की। शेष 44 शिक्षकों ने निजी कारणों से तबादला प्रक्रिया से किनारा कर लिया। ऐसे में स्कूल आवंटन न होने तक स्थानांतरित होकर आए शिक्षक बीएसए दफ्तर में हाजिरी लगाकर काम चलाते रहे। दो माह बाद विभाग ने इनके स्कूल आवंटन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जिस क्रम में 15 सितंबर को जिले में शिक्षकों को स्कूलों का ऑनलाइन आवंटन होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि स्कूल आवंटन से संबंधित सूची स्कूलोें में प्रोजेक्टर पर प्रदर्शित होगी। सबसे पहले दिव्यांग महिला फिर दिव्यांग पुरुष, फिर महिला शिक्षक इसके बाद पुरुष शिक्षक को विकल्प के आधार पर स्कूल आवंटित होंगे।
विज्ञापन


शिक्षकों से लिया जाएगा ऑनलाइन विकल्प
एनआईसी के साॅफ्टवेयर पर स्कूल आवंटन की प्रक्रिया आॅनलाइन होगी। शिक्षकों से आॅनलाइन स्कूलों का विकल्प लिया जाएगा। प्रक्रिया में सबसे पहले शिक्षकविहीन स्कूल में दो शिक्षक तैनात किए जाएंगे। इसके बाद एकल स्कूलों में एक और उसके बाद दो शिक्षक वाले स्कूलों में अंत में अन्य स्कूलों में शिक्षकों को तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article