फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   18 candidate filled nomination

कांग्रेस प्रत्याशी समेत अंतिम दिन 18 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
18 candidate filled nomination
रामपुर। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन स्वार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामरक्षपाल सिंह उर्फ राजा ठाकुर समेत 18 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। जिले में 52 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इस दौरान कलक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन था। लिहाजा, निर्धारित समय से ही प्रत्याशी अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पहुंचने लगे। इस दौरान स्वार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामरक्षपाल सिंह उर्फ राजा ठाकुर ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा स्वार विधानसभा क्षेत्र से ही जन अधिकार पार्टी के गुलाब सिंह, बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदीप कुमार, निर्दलीय मोनिस खान व इकराम हुसैन ने नामांकन दाखिल कराए।
विज्ञापन

बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से तीन नामांकन हुए, जिसमें भारतीय सुभाष सेना से भूपराम, आम आदमी पार्टी के निर्मल सिंह व निर्दलीय अब्दुल कादर ने अपने नामांकन कराए। मिलक सुरक्षित सीट से तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए, जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी के रूप अंकुर सागर, लोकशक्ति से बबीता रानी, व वंचित समाज पार्टी से राजेश कुमार ने नामांकन कराया। इसके अलावा रामपुर विधानसभा सीट से जावेद खां समेत दो प्रत्याशियों ने अपने नामांकन कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि, चमरौआ सीट से जागरूक समाज पार्टी के जुबैर, सबका दल यूनाइटेड के जितेंद्र कुमार, निर्दलीय कृपाल सिंह व फहीम अहमद समेत पांच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कराए। इस तरह जिले में पांचों विधानसभा सीटों से 18 प्रत्याशियों ने नामांकन कराए। जबकि, अब तक कराए गए नामांकनों की तादात 52 हो गई है। अब 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 31 जनवरी को नाम वापसी होगी। इसके बाद प्रत्याशी फाइनल कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed